-
☰
हरियाणा: रिट्ज कार से 10 पेटी अवैध शराब हुई बरामद, दो तस्करों को भी किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: सिरसा में जिला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रिट्ज कार से 10 पेटी अवैध शराब बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत शहर थाना सिरसा में केस दर्ज कर पुलिस ने शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि एसपी दीपक सहारन के निर्देशानुसार सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान जीवन चौक सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी ।इस दौरान सामने से आ रही एक रिट्ज कार के चालक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक कार वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान कार बंद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया।तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट से 10 पेटी 120 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव रधांवा निवासी संवाई सिंह पुत्र प्रताप सिंह तथा गांव नाथूसरी चौपटा निवासी मंगल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह के रूप में हुई है।सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना शहर सिरसा मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था। मामले में शराब तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
राजस्थान: हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान और उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की बड़ी तैयारी
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा से पहले सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का हुआ व्यापक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: ऑनलाइन प्रमोशन के नाम पर हुई साइबर ठगी, पति-पत्नी समेत 3 मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार
हरियाणा: पुलिस ने अधिकारियों को NDPS और साइबर जांच का दिया विशेष प्रशिक्षण