-
☰
उत्तर प्रदेश: लोक जनशक्ति पार्टी ने सुभाष भारती को बनाया गोरखपुर जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सुभाष भारती को गोरखपुर जिले का नया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सुभाष भारती को गोरखपुर जिले का नया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नए जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन जिले में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत होगा। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुभाष भारती ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की नीतियों, सिद्धांतों और जनहित से जुड़े विचारों को जिले के प्रत्येक गांव, कस्बे और शहर तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा। सुभाष भारती ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ना तथा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाना रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के विस्तार में सहयोग करने की अपील भी की। पार्टी के कई पदाधिकारियों और समर्थकों ने सुभाष भारती को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की जनाधार बढ़ाने की मुहिम को गति मिलेगी। साथ ही, चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। नई नियुक्ति को संगठन के विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राजस्थान: हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान और उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की बड़ी तैयारी
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा से पहले सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का हुआ व्यापक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: ऑनलाइन प्रमोशन के नाम पर हुई साइबर ठगी, पति-पत्नी समेत 3 मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार
हरियाणा: पुलिस ने अधिकारियों को NDPS और साइबर जांच का दिया विशेष प्रशिक्षण