-
☰
हरियाणा: जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्या मंत्री सैनी रहे मौजूद, स्वच्छता अभियान पर दिया गया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ड समिति सदस्यों एवं नगर पार्षदों को संबोधित करते हुए उन्हें जनता और सरकार के बीच सशक्त सेतु की भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विस्तार
हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ड समिति सदस्यों एवं नगर पार्षदों को संबोधित करते हुए उन्हें जनता और सरकार के बीच सशक्त सेतु की भूमिका निभाने का आह्वान किया। स्थानीय नगर परिषद के नए कार्यालय भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीसी लक्षित सरीन ने की। कार्यक्रम में नगर पार्षदों, वार्ड समिति सदस्यों तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पौधारोपण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि वार्ड समिति सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए हर समस्या के समाधान के लिए आगे आएं और आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि 1 मई से आगामी दो सप्ताह तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में नगर पार्षदों एवं वार्ड समिति सदस्यों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि वार्ड स्तर पर कूड़ा-करकट से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। साथ ही गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। कूड़ा डालने के लिए चिन्हित स्थानों पर नियमित निगरानी रखी जाए ताकि समय पर कचरे का उठान सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना भी वार्ड प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाने का आह्वान करते हुए कहा कि वन एवं बागवानी विभाग से पौधे प्राप्त कर अधिक से अधिक रोपण किया जाए। कार्यक्रम में एडीसी लक्षित सरीन ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया और मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, नगर परिषद प्रधान प्रवीण इलाहाबादी, नगर परिषद उप प्रधान अनिल बंसल, नगर परिषद ईओ राजेंद्र सोनी, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतीक्षा सांगवान वार्ड समितियां के सदस्य नगर पार्षद तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़: पीएम आवास योजना की सख्त समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई तेज
छत्तीसगढ़: नवोदय विद्यालय का 100% रिजल्ट, 81 में से सभी विद्यार्थी पास
मध्य प्रदेश: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़: मनरेगा की बड़ी सफलता, पनारी नाले से गांव में लौटी खुशहाली
उत्तर प्रदेश: सीबीएसई बोर्ड में 98% रिजल्ट लेकर आरोही मौर्या बनी भदोही की नई टॉपर