-
☰
हरियाणा: जिला बाल कल्याण परिषद के समर कैंप का हुआ शुभारंभ, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित एक माह के ग्रीष्मकालीन शिविर (समर कैंप) का सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ किया गया।
विस्तार
हरियाणा: जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित एक माह के ग्रीष्मकालीन शिविर (समर कैंप) का सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंडल अधिकारी वजीर सिंह दांगी ने किया। इस अवसर पर बच्चों एवं अभिभावकों की बड़ी संख्या उपस्थित रही। उद्घाटन अवसर पर वजीर सिंह दांगी ने कहा कि समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चे मोबाइल और डिजिटल उपकरणों पर अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं, ऐसे में ऐसे शिविर उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हैं और उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने बच्चों को शिविर की सभी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समर कैंप 1 जून से 30 जून तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में बच्चों को डांस, मेहंदी, संगीत, ड्राइंग-पेंटिंग, सिलाई-कढ़ाई तथा कंप्यूटर जैसी विभिन्न रचनात्मक एवं कौशल विकास संबंधी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समर कैंप बच्चों को नई चीजें सीखने, अपनी छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें निखारने का अवसर प्रदान करता है। अलग-अलग पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों के साथ मिलकर भाग लेने से उनमें सामाजिक समरसता, सहयोग और टीम भावना का विकास होता है। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित किया जाता है। श्री ओमप्रकाश ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में शामिल कराएं, ताकि वे अपनी गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग करते हुए नई-नई विधाओं का ज्ञान प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम अधिकारी मोनिका, सुपरवाइजर धर्मवीर, अमरजीत, निर्मल, मनीषा, गीता, राधा सहित जिला बाल कल्याण परिषद का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्रथम दिन बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बिहार: शादी से इनकार पर युवती चढ़ी जियो टावर पर, इलाके में मचा हड़कंप
हरियाणा: नागरिक अस्पताल परिसर में बनेंगे 9 पार्क, 20 लाख से होगा सौंदर्यीकरण
गुजरात: श्री सुजापीर दादा मंदिर के नवनिर्माण की तैयारी, 29 सदस्यीय समिति का गठन होगा
हरियाणा: समाधान शिविर में नागरिक समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
राजस्थान: अखिल भारतीय साहित्य परिषद का 9वां प्रदेश महाधिवेशन हुआ संपन्न