Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: त्योहारों को लेकर हांसी पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ाई गई गश्त और नाकाबंदी 

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 21/10/2026 10:17:17 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 21/10/2026 10:17:17 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी आगामी त्योहारों को देखते हुए हांसी पुलिस ने जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।

विस्तार

हरियाणा: हांसी आगामी त्योहारों को देखते हुए हांसी पुलिस ने जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, आईपीएस के निर्देश पर शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस गश्त तेज करने के साथ विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर जांच अभियान चलाया जा रहा है।

त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने रात्रि पैदल गश्त और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया है। राइडर, पीसीआर, एसएचओ मोबाइल और ईआरवी की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

पुलिस द्वारा जिले के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर नाके लगाकर संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की जांच की जा रही है। इसके अलावा, असामाजिक तत्वों, चोरी की घटनाओं और महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ पर रोक लगाने के उद्देश्य से सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को भी बाजारों में तैनात किया गया है।

महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रमुख स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी भी लगाई गई है। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने नागरिकों से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अपने घरों और दुकानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।

हांसी पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस लगातार निगरानी रखेगी और आमजन के सहयोग से सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News