Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: जयकारों और गाजे-बाजे के बीच निकली विसर्जन शोभायात्रा, नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 21/10/2026 10:30:20 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 21/10/2026 10:30:20 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी के पावन अवसर पर मंगलवार को बीजपुर थाना क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। नौ दिनों तक श्रद्धा और भक्ति के साथ मां की आराधना करने के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी के पावन अवसर पर मंगलवार को बीजपुर थाना क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। नौ दिनों तक श्रद्धा और भक्ति के साथ मां की आराधना करने के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। इस दौरान विभिन्न पूजा समितियों की ओर से निकाली गई विसर्जन शोभायात्राओं में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा क्षेत्र मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा।

बीजपुर बाजार स्थित सब्जी मंडी दुर्गा पूजा समिति, दुदहिया मंदिर परिसर स्थित पुनर्वास दुर्गा पूजा समिति, गोकुलधाम शांति नगर दुर्गा पूजा समिति तथा पुनर्वास बाईपास रोड पूजा समिति की ओर से स्थापित प्रतिमाओं का मंगलवार को विसर्जन किया गया।

बीजपुर बाजार की सब्जी मंडी से दोपहर में मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और जयकारों के बीच नाचते-गाते श्रद्धालु पैदल ही बीजपुर स्वागत गेट तक पहुंचे। शोभायात्रा में बच्चों और महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही। श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। नौ दिनों तक पूजा-अर्चना, आरती और भक्ति में लीन रहने के बाद मां की विदाई के समय श्रद्धालु भावुक हो उठे।
बीजपुर के इंटेक वेल में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। भक्तों ने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना करते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की।

विसर्जन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बीजपुर थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक संतोष तिवारी सहित पुलिस बल मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मियों की निगरानी में विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता, गौतम वर्मा, बब्बन ठाकुर, रामखेलावन पनिका, सीताराम शर्मा, नागेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह, विनोद गर्ग, मुन्ना प्रसाद, लल्लन सिंह, रविंद्र गुप्ता, शिवधारी गुप्ता, इंद्र देव सिंह, हेमंत साव, शिवाकर झा, विशाल गुप्ता, शुभम गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News