Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: सफाई कर्मचारियों के अधिकारों व शहर की समस्याओं पर महापौर को ज्ञापन

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 14/05/2026 11:08:50 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 14/05/2026 11:08:50 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: नागपुर राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार नागपुर शहर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर महापौर नीताताई ठाकरे से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा तथा विस्तृत चर्चा की।

विस्तार

हरियाणा: नागपुर राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार नागपुर शहर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर महापौर नीताताई ठाकरे से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा तथा विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने शहर में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ महानगरपालिका के सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधियों ने उच्च शिक्षित सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति में मनपा प्रशासन द्वारा अपनाए जा रहे कथित उदासीन रवैये की जानकारी प्रमाणों सहित महापौर को दी।

महापौर नीताताई ठाकरे ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा उनके न्यायसंगत अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जनहित एवं कर्मचारी हित से जुड़े मुद्दों को लेकर निरंतर नागरिकों की आवाज बनकर कार्य करती रहेगी।
 


Featured News