Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: अपहरण कर हत्या के प्रयास मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस ने दबोचे थार समेत तीन आरोपी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 14/05/2026 03:25:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 14/05/2026 03:25:35 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान कोतवाली पुलिस ने अपहरण कर हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान कोतवाली पुलिस ने अपहरण कर हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक थार गाड़ी, हथौड़ी और डंडा भी बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक मई को मोहल्ला महल निवासी रहमान पुत्र शमशाद ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके भाई समीर को कुछ लोगों ने जबरन उठाकर ले जाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में सोनू उर्फ इंतजार पुत्र इकबाल, अदनान पुत्र इकबाल, साहिल पुत्र शाहिद और साउन पुत्र शराफत के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ललित कुमार, हेड कांस्टेबल योगेंद्र, विक्रांत सरोहा और हिमांशु की टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में वांछित आरोपी समीपी गांव टिपरा रोड के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी, हथौड़ी और डंडा बरामद किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। वहीं फरार अन्य आरोपियों की तलाश में भी पुलिस लगातार दबिश दे रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार ने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।