Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: जहरीले सांप के काटने से 55 वर्षीय ग्रामीण की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ashok Mahule , Date: 23/05/2026 12:03:24 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ashok Mahule ,
  • Date:
  • 23/05/2026 12:03:24 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: बालाघाट जिले के खैरलांजी क्षेत्र अंतर्गत रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम बकोडी में जहरीले सांप के काटने से 55 वर्षीय चुन्नीलाल पालेवार की मौत हो गई।

विस्तार

मध्य प्रदेश: बालाघाट जिले के खैरलांजी क्षेत्र अंतर्गत रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम बकोडी में जहरीले सांप के काटने से 55 वर्षीय चुन्नीलाल पालेवार की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 मई 2026 को चुन्नीलाल पालेवार को अचानक जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए शासकीय अस्पताल रामपायली लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत लगातार गंभीर बनी रही। काफी प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक चुन्नीलाल पालेवार गांव के मिलनसार और जिम्मेदार व्यक्ति माने जाते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के बड़े भाई सोमेन्द्र पालेवार, महेंद्र पालेवार और किशोर पालेवार सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों के अनुसार, बरसात पूर्व मौसम में क्षेत्र में जहरीले सांपों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं, जिससे सर्पदंश की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से गांवों में जागरूकता अभियान चलाने तथा त्वरित उपचार की बेहतर व्यवस्था करने की मांग की है। अस्पताल में आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। ग्राम बकोडी में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाना चाहिए, क्योंकि समय पर इलाज मिलने से जान बचाई जा सकती है।