Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: 18 जून को ओंकारेश्वर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, दर्शन व सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 17/06/2026 01:44:16 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 17/06/2026 01:44:16 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आगामी 18 जून को ओंकारेश्वर आगमन होगा।

विस्तार

मध्य प्रदेश: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आगामी 18 जून को ओंकारेश्वर आगमन होगा। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 18 जून को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मन्दिर में दर्शन व आरती में शामिल होंगी तथा अगले दिन 19 जून को अंतर्राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 18 जून को दोपहर 12ः30 बजे बैतूल से हैलिकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1ः30 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेंगी तथा एनएचडीसी गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ओंकारेश्वर में शाम 6ः20 बजे ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर/ममलेश्वर मन्दिर में दर्शन व आरती कर रात्रि विश्राम एनएचडीसी गेस्ट हाउस में करेंगी। अगले दिन 19 जून को राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु प्रातः 10 बजे अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम के बाद प्रातः 11ः30 बजे श्रीमती मुर्मु ओंकारेश्वर हैलिपेड से इन्दौर के लिए प्रस्थान करेंगी।