-
☰
मध्य प्रदेश: 24 मार्च को आंगनवाड़ी केंद्रों में होगा विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण, 17 हजार बच्चों को मिलेगा लाभ
- Photo by :
संक्षेप
मध्य प्रदेश: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भोपाल के निर्देशन तथा कलेक्टर श्री मृणाल मीना के मार्गदर्शन में 24 मार्च 2026 को जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में “विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विस्तार
मध्य प्रदेश: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भोपाल के निर्देशन तथा कलेक्टर श्री मृणाल मीना के मार्गदर्शन में 24 मार्च 2026 को जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में “विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती दीपमाला सोलंकी ने बताया कि इस अवसर पर बाल चौपाल के माध्यम से प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा पूर्ण कर विद्यालय में प्रवेश के लिए पात्र बच्चों का ग्रेजुएशन सेरेमनी के रूप में सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 17 हजार बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। यह कार्यक्रम बच्चों के शैक्षणिक जीवन की नई शुरुआत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं शिक्षकगण भी शामिल होंगे, जिससे बच्चों का उत्साहवर्धन किया जा सके। यह पहल प्रारंभिक शिक्षा को सशक्त बनाने के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका को और मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।