Contact for Advertisement 9919916171


 राजस्थान: विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, हरित भविष्य के लिए लिया गया सामूहिक संकल्प

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 06/06/2026 05:21:54 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 06/06/2026 05:21:54 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: रानोली विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिव शिक्षा समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

राजस्थान: रानोली विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिव शिक्षा समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण के महत्व तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सूर्यकान्त प्रजापत (सचिव, कठमाना), चन्द्रशेखर जोशी (अध्यापक), रामदेव बैरवा (उपसरपंच) एवं छितरलाल जाट (सीईओ) ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

संस्था सचिव डॉ. शिवजीराम यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा जल संरक्षण को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। साथ ही सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।