Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ट्रक को ओवरटेक करते समय हादसा, बाइक सवार दो युवकों व एक बच्चे की मौके पर मौत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 06/06/2026 03:51:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 06/06/2026 03:51:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर शनिवार समय करीब 9ः30 बजे थाना छपार क्षेत्र के एन एच-58 पर हरिद्वार से मुजफ्फरनगर के बीच सिसौना गांव के पास ट्रक व मोटर साइकिल की दुर्घटना होने की सूचना थाना छपार पुलिस को प्राप्त हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर शनिवार समय करीब 9ः30 बजे थाना छपार क्षेत्र के एन एच-58 पर हरिद्वार से मुजफ्फरनगर के बीच सिसौना गांव के पास ट्रक व मोटर साइकिल की दुर्घटना होने की सूचना थाना छपार पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर, थानाध्यक्ष छपार, यातायात पुलिस व अन्य अधिकारीगण मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार 02 व्यक्ति एवं 01 बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया है। मृतको में मोटर साइकिल चालक की पहचान संदीप पुत्र रामकिशन ग्राम रामपुर थाना खरखोदा जिला सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। तथा अन्य की पहचान हेतु प्रयास किये जा रहे है। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बताया गया कि मोटर साइकिल के पीछे एक बैग बंधा हुआ था। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान मोटर साइकिल पर बंधा हुआ बैग ट्रक से टकरा गया, जिससे मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई तथा ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आने से मोटर साइकिल सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है। उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर डॉक्टर रविशंकर ने बाईट देकर बताया।


Featured News