Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 24 वर्षीय शिवम गुप्ता पर किया गया जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस 
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Arun Kumar Patel , Date: 04/05/2026 11:50:13 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Arun Kumar Patel ,
  • Date:
  • 04/05/2026 11:50:13 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बलिया उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड (मधुबन ढाला के पास) में शनिवार देर रात एक युवक पर हुए जानलेवा हमले से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बलिया उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड (मधुबन ढाला के पास) में शनिवार देर रात एक युवक पर हुए जानलेवा हमले से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। बदमाशों ने 24 वर्षीय शिवम गुप्ता पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक, शिवम गुप्ता कृष्णा पेंट स्टोर पर काम करता है और रात करीब 10:30 बजे काम खत्म कर घर लौटा था। जैसे ही वह अपने घर के बाहर साइकिल खड़ी कर रहा था, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान शिवम की चीख सुनकर उसके पिता मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। गंभीर हालत में घायल शिवम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सीयर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुरानी रंजिश का मामला पुलिस के अनुसार, यह हमला पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकता है। बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल को पूर्वांचल सिनेमा गली निवासी सूरज नामक युवक के साथ शिवम का विवाद हुआ था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस कर रही जांच क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। शिवम के पिता ने एक हमलावर को पहचानने का दावा किया है, जिससे जांच में तेजी लाई जा रही है। लोगों में बढ़ा डर और आक्रोश लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। इससे पहले भी इलाके में हुए हमले के मामले में पुलिस की धीमी कार्रवाई को लेकर सवाल उठ चुके हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।