-
☰
उत्तर प्रदेश: साइकिल सवार को बचाने में हादसा, चालक-परिचालक गंभीर रूप से घायल
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उन्नाव-सण्डीला मार्ग पर एक ट्रक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खंती में गिर गया। इस हादसे में ट्रक चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा हैदराबाद के पास हुई। ट्रक चालक रामबाबू 50, जो थाना दही क्षेत्र के गांव मैकुआ खेड़ा निवासी हैं, और परिचालक संजय 35, जो दही चौकी निवासी हैं, गोंडा से वापस लौट रहे थे। सूचना मिलने पर हैदराबाद चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को एम्बुलेंस से मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टर उमर फारूक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते।
गुजरात: अवैध शराब फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, ₹5.14 लाख का मुद्देमाल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
गुजरात: 15 दिन चला महिला सशक्तिकरण अभियान, छात्रों में जागरूकता
उत्तर प्रदेश: कॉलेज में जागरूकता अभियान हुआ शुरू , छात्राओं ने दिखाया उत्साह
उत्तर प्रदेश: एनएच 35 पर दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रही महिला कुचली
उत्तर प्रदेश: ग्रामीण क्षेत्रों में विलुप्त होती कुश्ती, खिलाड़ियों में निराशा
राजस्थान: लोहावट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दो आरोपी दबोचे