Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कॉलेज में जागरूकता अभियान हुआ शुरू , छात्राओं ने दिखाया उत्साह

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 25/04/2026 05:04:26 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 25/04/2026 05:04:26 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लटेरी विदिशा उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय लटेरी में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा का प्रभावी एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लटेरी विदिशा उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय लटेरी में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा का प्रभावी एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। इस पखवाड़े ने छात्र-छात्राओं में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और संवैधानिक अधिकारों के प्रति नई चेतना का संचार किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य श्री शैलेन्द्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. पूजा शर्मा एवं संयोजक डॉ. दीपक सिंह कौशल के नेतृत्व में संपूर्ण स्टाफ, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। पखवाड़े के दौरान भाषण, वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं ने अपने विचारों को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया। वहीं नारी शक्ति वंदन अधिनियम, साइबर सुरक्षा, संवैधानिक अधिकार एवं मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया।


क्रीड़ा अधिकारी श्रीमति प्राची गुप्ता द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास की भावना मजबूत हुई। डॉ. वर्षा रानी मेहतो ने विज्ञान के माध्यम से आत्मसम्मान और व्यक्तित्व विकास पर प्रकाश डाला। श्री सौरव सक्सेना ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए, जबकि डॉ. दीपक सिंह कौशल ने संविधान में महिलाओं के अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. विद्या नन्द पाण्डेय ने विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सुदृढ़ बनने हेतु सकारात्मक दिनचर्या और स्वास्थ्य के महत्व को समझाया। वहीं डॉ. विप्पू रजक ने अपनी समीक्षात्मक शैली से विद्यार्थियों को गहन चिंतन के लिए प्रेरित किया। महिला विषय विशेषज्ञ श्रीमति शिवानी शर्मा के विचारों ने कार्यक्रम को और अधिक सार्थक बनाया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। विभिन्न विभागों के समन्वय से यह आयोजन व्यापक एवं प्रभावशाली बना। नारी शक्ति के स्वावलंबी योजनाओं और उनके भविष्य पर डॉ पूजा शर्मा का ऐतिहासिक महत्व का उद्बोधन प्रेरणादायी संदेश दिया I पखवाड़े के समापन अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी डॉ. पूजा शर्मा ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि नारी सशक्तिकरण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास की आधारशिला है।