Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: आगरा पुलिस ने शुरू किया परिवार विवाद निवारण केंद्र, काउंसलिंग से सुलझेंगे पारिवारिक विवाद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 27/11/2026 10:17:37 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 27/11/2026 10:17:37 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पारिवारिक विवादों का सकारात्मक समाधान कर रिश्तों को टूटने से बचाने के उद्देश्य से आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने परिवार विवाद निवारण केंद्र (FDRC) की स्थापना की है। पुलिस मंथन-2025 की संस्तुतियों के क्रम में प्रदेश के सभी जनपदों में ऐसे केंद्र स्थापित किए जाने की पहल की गई है। इसी के तहत रिजर्व पुलिस लाइन, परेड ग्राउंड परिसर, आगरा में केंद्र की शुरुआत की गई। 26 नवंबर 2026 को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और अपर पुलिस उपायुक्त सचिन्द्र पटेल ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में फीता काटकर परिवार विवाद निवारण केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र के माध्यम से पारिवारिक विवादों का निस्तारण कुशल मनोवैज्ञानिकों और अन्य विशेषज्ञों की मदद से किया जाएगा।

आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने इस पहल को प्रभावी बनाने के लिए शारदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. परमानंद के सहयोग से 22 अक्टूबर 2026 को एक समझौता ज्ञापन (MoU) किया था। इसके तहत छह अनुभवी विशेषज्ञों का पैनल नियुक्त किया गया है। पैनल में मनोवैज्ञानिक डॉ. आंचल शर्मा और डॉ. चंचल शर्मा, व्यवहार विज्ञान एवं सामाजिक कार्य विशेषज्ञ डॉ. आलोक रंजन और डॉ. पल्लवी गुप्ता तथा समाजशास्त्री डॉ. सोनी शर्मा और डॉ. अवनीत कुमार निम शामिल हैं। विशेषज्ञ पारिवारिक विवादों के मूल कारणों की पहचान कर संबंधित पक्षों की गहन काउंसलिंग करेंगे। केंद्र का उद्देश्य आपसी संवाद और समझ के माध्यम से विवादों का स्थायी एवं सकारात्मक समाधान निकालना है, ताकि पति-पत्नी के रिश्तों को अलगाव से बचाया जा सके। आगरा पुलिस की इस पहल से पारिवारिक समस्याओं के समाधान में विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध होगी और विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने में मदद मिलेगी।