-
☰
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर बुधवार, 25 नवंबर को भव्य नगर कीर्तन एवं शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा साहिब पंजाबी सभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ भाग लिया। प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शब्द-कीर्तन और अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन प्रारंभ हुआ, जो नगर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान व्यापारियों और नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। नगर कीर्तन में श्री गुरु नानक देव जी की भव्य झांकी, पावन गुरु ग्रंथ साहिब और पंच प्यारों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में सिख समाज के वीरों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों से हैरतअंगेज करतब दिखाए। लाठी चलाने, कृपाण, तलवारबाजी और चक्र घुमाने के शानदार प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नगर कीर्तन को देखने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़े। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने झांकी का उद्घाटन किया। नगर चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान, नगर पंचायत सभासद आफताब मलिक सहित सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब पंजाबी सभा के प्रधान सरदार मनजिंदर सिंह, पलविंदर सिंह, अंकुश छाबड़ा, राजू छाबड़ा, गौरव अरोड़ा, कुलदीप सिंह माना, राजपाल बाठला, मदनलाल बाठला, सरदार गुरविंदर सिंह और सरदार हरप्रीत सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे नगर में प्रकाश पर्व श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया।
तेलंगाना: मुआवजे के 18 लाख रुपये के लिए पति की हत्या का आरोप, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
बिहार: संविधान दिवस पर पहाड़पुर विद्यालय में उत्साह, 916 विद्यार्थियों की रही उपस्थिति
दिल्ली: संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नाम का भी जिक्र
बिहार: सहरसा में स्कूल की बाउंड्री निर्माण पर उठे सवाल, घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप