-
☰
उत्तर प्रदेश: अपना दल (एस) की मासिक समीक्षा बैठकें, संगठन मजबूत करने पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद में अपना दल (एस) पार्टी की विभिन्न विधानसभाओं की मासिक समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद में अपना दल (एस) पार्टी की विभिन्न विधानसभाओं की मासिक समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। चुनार विधानसभा की बैठक नरायनपुर स्थित टेडुआ डाक बंगला में विधानसभा अध्यक्ष वरुण सिंह पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल पटेल एवं प्रदेश सचिव किसान मंच सतीश बिंद उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं पार्टी संस्थापक स्व. डॉ. सोनीलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान चलाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने तथा नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु फॉर्म-6 भरवाने का आह्वान किया। पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची की त्रुटियों को ठीक कराने और आधार लिंकिंग पर भी जोर दिया गया। मड़िहान विधानसभा: मड़िहान की मासिक बैठक दादरा मु. रामपुर में बूथ अध्यक्ष प्रतेक सिंह के आवास पर आयोजित हुई। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष शालिक सिंह पटेल ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंच दुखरन सिंह पटेल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने पर चर्चा की गई। नगर विधानसभा: नगर विधानसभा की बैठक कोन ब्लॉक के पुरानी चिल्ह बाजार में बूथ अध्यक्ष सुदर्शन स्वर्णकार के निवास पर हुई। अध्यक्षता उमाशंकर सोनी ने की। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा हुई। मझवा विधानसभा: मझवा विधानसभा की बैठक सेक्टर अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्य के आवास पर संपन्न हुई। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजेश मौर्य ने की। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्रीय कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। छानबे विधानसभा: छानबे विधानसभा की बैठक विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पाल ने की। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद तथा विशिष्ट अतिथि रेखा वर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया।
उत्तर प्रदेश: महिला परिचालक से छेड़छाड़, आरोपी को पकड़कर कर्मचारियों ने की पिटाई
उत्तर प्रदेश: त्योहारों की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने लिया व्यापक इंतजाम
गुजरात: दिव्यांग खेल उत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाई हौसले और जीत की भावना
उत्तर प्रदेश: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में हुआ घायल, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में गौकश घायल गिरफ्तार, हथियार किए गए बरामद
गुजरात: खुद को ‘डॉन’ बताने वाले पर मारपीट और सूदखोरी के आरोप, वीडियो वायरल