-
☰
उत्तर प्रदेश: अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर और गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी के हाथों सम्मानित हुए ज्योति वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गुजरात के अहमदाबाद स्थित वीर सावरकर स्टेडियम में 12 से 18 नवंबर 2026 तक आयोजित 17वीं नेशनल कूडो टूर्नामेंट, 18वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो टूर्नामेंट एवं 7वीं फेडरेशन कूडो कप में गोरखपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न पदक अपने नाम किए और जिले का गौरव बढ़ाया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गुजरात के अहमदाबाद स्थित वीर सावरकर स्टेडियम में 12 से 18 नवंबर 2026 तक आयोजित 17वीं नेशनल कूडो टूर्नामेंट, 18वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो टूर्नामेंट एवं 7वीं फेडरेशन कूडो कप में गोरखपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न पदक अपने नाम किए और जिले का गौरव बढ़ाया। कूडो एसोसिएशन गोरखपुर के अध्यक्ष विजय कसेरा एवं सचिव साहिल अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में सात खिलाड़ियों की टीम ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। टीम के कोच साहिल अहमद सिद्दीकी रहे। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और मेहनत से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में ज्योति वर्ल्ड स्कूल की छात्रा *माही ओझा* ने 17वीं नेशनल कूडो टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, 18वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो टूर्नामेंट एवं 7वीं फेडरेशन कूडो कप में कांस्य पदक जीतकर दोहरी सफलता प्राप्त की। इसी क्रम में ज्योति वर्ल्ड स्कूल की छात्रा *आंचल प्रजापति* ने 18वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर विद्यालय और गोरखपुर का नाम रोशन किया। वहीं, *प्रियांशु गौर* ने 17वीं नेशनल कूडो टूर्नामेंट तथा 18वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो टूर्नामेंट, दोनों प्रतियोगिताओं में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अतिरिक्त अनुराधा, रानी विश्वास एवं आरुषि तिवारी ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण तब आया, जब बॉलीवुड अभिनेता एवं कूडो के प्रेरणास्रोत अक्षय कुमार, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर तथा गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने ज्योति वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों सहित अन्य पदक विजेता खिलाड़ियों को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया। दिग्गज हस्तियों के हाथों मिले सम्मान से खिलाड़ियों का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा। यह उपलब्धि खिलाड़ियों के लिए जीवनभर यादगार रहने वाला गौरवपूर्ण पल बन गई। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर कूडो एसोसिएशन गोरखपुर एवं ज्योति वर्ल्ड स्कूल परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, कोच एवं टीम के सदस्यों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।