Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सुरक्षा तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने की उच्चस्तरीय समीक्षा, मेला क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 23/11/2026 11:44:57 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 23/11/2026 11:44:57 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आगामी कुम्भ मेला के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार मेला भवन में रविवार 22 नवंबर को एडीजी लाॅ एंड ऑर्डर डॉ० वी० मुरुगेशन और एडीजी एडमिन श्री ए0पी0 अंशुमान की संयुक्त अध्यक्षता में हाईलेवल मीटिंग का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आगामी कुम्भ मेला के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार मेला भवन में रविवार 22 नवंबर को एडीजी लाॅ एंड ऑर्डर डॉ० वी० मुरुगेशन और एडीजी एडमिन श्री ए0पी0 अंशुमान की संयुक्त अध्यक्षता में हाईलेवल मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें आईसीसीसी,सीसीटीवी, ड्रोन व एंटी ड्रोन व सुरक्षा जवानों द्वारा मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे की निगरानी की जाने पर जोर दिया गया। और ट्रैफिक प्लान, यात्रियों का आरामदायक आवागमन, जवानों के रहने ड्यूटी आने जाने मार्ग की सुविधा, आतंकवादी थ्रेट इत्यादि विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से चर्चा की गई। आगामी कुंभ मेला-2027 को सुरक्षित, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए "कुंभ पुलिस" प्रत्येक छोटी बड़ी बात को गंभीरता से लेते हुए हर बात का ध्यान रख रही है। इस बार कुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा केवल पुलिस के जवानों के भरोसे नहीं, बल्कि आधुनिकतम तकनीक, खुफिया तंत्र और बहुस्तरीय सुरक्षा रणनीति के मजबूत पहरे में होगी। आतंकवाद, संगठित अपराध, साइबर हमले और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से निपटने के लिए भी कुंभ पुलिस ने व्यापक सुरक्षा खाका तैयार किया है।


आज मेला नियंत्रण भवन सीसीआर सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ० वी. मुरुगेसन और अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) ए.पी. अंशुमान की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुंभ की सुरक्षा से जुड़े तमाम पहलुओं पर गहन मंथन हुआ और अधिकारियों को तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने जमीन पर उतरकर तैयारियां परखीं। समीक्षा बैठक के बाद उपरोक्त सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने मेला क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। ऋषिकुल पुलिस लाइन, प्रमुख स्नान घाटों, हरकी पैड़ी, अस्थायी पुलों, संकरे मार्गों, फायर स्टेशनों, सब कंट्रोल रूम, हाईवे पार्किंग, होल्डिंग एरिया और रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

Related News

दिल्ली: कानूनी जागरूकता को लेकर न्याय एवं अधिकार समिति ने आयोजित की विचार गोष्ठी

उत्तर प्रदेश: दादरी में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से 23 वर्षीय आरोपी घायल

मध्य प्रदेश: सुबह 11 बजे तक स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक, इंतजार के बाद घर लौट रहे बच्चे; ग्रामीणों ने शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़: पुनर्वास सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे भू-विस्थापित, मकान किराया, मुआवजा और रोजगार की उठाई मांग

उत्तर प्रदेश: श्रद्धा सबुरी ढाबा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग, व्यापारी संगठन ने एएसपी को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: चोपन में भदोही के पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह का भव्य स्वागत, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन


Featured News