Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बाइक सवार बदमाशों का हमला, पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Absar Ahmad , Date: 04/05/2026 11:23:24 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Absar Ahmad ,
  • Date:
  • 04/05/2026 11:23:24 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कौशाम्बी जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब हररायपुर चौकी अंतर्गत आलमचंद गांव के पूर्व प्रधान मनोज कुमार हेला पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कौशाम्बी जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब हररायपुर चौकी अंतर्गत आलमचंद गांव के पूर्व प्रधान मनोज कुमार हेला पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रधान मनोज कुमार हेला पुत्र स्वर्गीय सुंदरलाल उर्फ बुद्धन रोज की तरह सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान गांव के बाहर महेश्वरी प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पीछे पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने मनोज कुमार को चार गोलियां मारीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ चायल अभिषेक सिंह, फोरेंसिक टीम और संदीपन घाट थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल से चार कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुट गई है और हमलावरों की तलाश के लिए कई टीमों को लगाया गया है। गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान को आनन-फानन में प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ग्रामीणों को शांत कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है। फिलहाल पुलिस हमले के पीछे पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।