Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, विकास से जुड़े अहम फैसले
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 23/03/2026 06:02:57 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 23/03/2026 06:02:57 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लोक भवन, लखनऊ में कैबिनेट एवं मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लोक भवन, लखनऊ में कैबिनेट एवं मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, कानून-व्यवस्था, शिक्षा और औद्योगिक विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अहम निर्णय लिए गए। सरकार द्वारा लिए गए इन फैसलों का उद्देश्य प्रदेश में विकास की गति को और तेज करना, जनजीवन को सरल एवं सुरक्षित बनाना तथा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। बैठक में लिए गए निर्णय ‘आत्मनिर्भर एवं विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे।