-
☰
उत्तर प्रदेश: गंगा में गिरा ट्रैक्टर, ट्रॉली बरामद दो लोग अभी भी लापता
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: 19 घंटे बाद मिली ट्रॉली, ट्रैक्टर और चालक समेत 2 की तलाश जारीगाजीपुर में सुहवल थाना क्षेत्र स्थित हमीद सेतु से शुक्रवार की देर शाम एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: 19 घंटे बाद मिली ट्रॉली, ट्रैक्टर और चालक समेत 2 की तलाश जारीगाजीपुर में सुहवल थाना क्षेत्र स्थित हमीद सेतु से शुक्रवार की देर शाम एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरा। हादसे के करीब 19 घंटे बाद शनिवार को क्रेन की मदद से ट्रैक्टर की ट्रॉली को नदी से बाहर निकाल लिया गया। लेकिन ट्रैक्टर और उस पर सवार दो लोग अब भी लापता हैं।नदी से निकाली गई ट्रॉली मेदनीपुर गांव निवासी राघवेंद्र सिंह की है। जबकि ट्रैक्टर चालक कालूपुर निवासी उपेंद्र यादव (40) और मेदनीपुर निवासी कृष्णा उर्फ टिल्लू (25) अभी भी लापता हैं। दोनों शुक्रवार शाम गाजीपुर आलू लेकर गए थे और कोल्ड स्टोर में खाली करके वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हमीद सेतु के पिलर संख्या 3 के पास करीब 7 बजे ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे नदी में समा गया।हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। रातभर करीब 8 घंटे तक स्थानीय स्तर पर खोजबीन की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह करीब 10 बजे वाराणसी से SDRF की 14 सदस्यीय टीम उपनिरीक्षक ऋषभ गौतम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और सघन रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब 5 घंटे तक चले अभियान के बाद ट्रॉली को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन इंजन और लापता लोगों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।घटना के दूसरे दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे रहे। लापता लोगों के परिजन नदी किनारे बेसब्री से इंतजार करते नजर आए। मौके पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। एडीएम दिनेश, एसडीएम ज्योति चौरसिया, तहसीलदार रामनारायण वर्मा, थानाध्यक्ष कमलेश कुमार सहित कई अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात हैं। वहीं, थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि SDRF और स्थानीय गोताखोरों और क्रेन की मदद से सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही लापता लोगों और ट्रैक्टर के इंजन का पता लगा लिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला जागरूकता रैली आयोजित की गई
राजस्थान: प्रेम प्रसंग के चलते दोहरे हत्याकांड का मामला, पुलिस ने की जांच जारी
गुजरात: 5 साल बाद रिहाई पर खानाजी संग्रामजी का हुआ भावुक स्वागत
बिहार: बेमौसम बारिश से मक्का-गेहूं की फसलें हुई बर्बाद, किसानों में मचा हाहाकार
राजस्थान: “मल्ला श्री 2026” प्रतियोगिता आयोजित, युवाओं ने शक्ति और साहस का किया प्रदर्शन
राजस्थान: वागड़ क्षत्रिय महासभा ने महंत बलवीर गिरी महाराज का किया सम्मान