-
☰
उत्तर प्रदेश: भाजपा की प्रचंड जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी बांटकर मनाई अनोखी खुशी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान नगर में भाजपा की प्रचंड विजय प्राप्ति पर जयकारे गूंजे,भाजपाईयों ने एक अजीब खुशी का इजहार किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान नगर में भाजपा की प्रचंड विजय प्राप्ति पर जयकारे गूंजे,भाजपाईयों ने एक अजीब खुशी का इजहार किया। तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर नगर रामपुर मनिहारान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। नगर में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जीत की खुशी साझा की। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विशाल देव गुर्जर के आवास पर कार्यकर्ताओं का विशेष जमावड़ा हुआ। इस दौरान झालमुड़ी वितरित की गई और सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर एक अनोखी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा लगातार जनविश्वास जीत रही है। और देशभर में उसका प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी। विशाल देव गुर्जर ने कहा कि भाजपा की सफलता के पीछे उसकी जन कल्याणकारी नीतियां और विकास कार्य हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने और आम जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। उधर रामपुर मनिहारान में ही भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं वर्तमान मंडल मंत्री बबली देवी ने भी अपने निवास स्थान पर कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न धूमधाम से मनाया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद कौशिक, जिला पूर्व कार्यकारिणी सदस्य साहब सिंह कोरी, वरदान कोरी, गोपाल रोहिला, गुड्डू चौधरी, कर्मवीर सैनी, सतीश शर्मा सहित एंव कईं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में डॉक्टर एस पी सिंह, बादल सैनी, विशाल पाल, संदीप, संजय, नीरज कश्यप, अमित, डॉक्टर राजू, के पी सिंह, अरुण पंवार, सुमित, अमित पंवार, जोनी प्रधान, शेर सिंह, रामपाल सिंह, राजवीर, अक्षय वीर सिंह, अनुज पंवार, राजेश चौधरी, गौरव सैनी, मैनपाल सिंह, सुंदर पाल, विनय चौधरी, मंत्री योगेश, रामू पंवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश: शाहपुर तोन्दा में प्रथम मंगलवार पर भव्य बालाजी भंडारा हुआ आयोजित
हरियाणा: किसान को मिला लंबित मुआवजा, एसडीएम ने सौंपा चेक
उत्तर प्रदेश: शिक्षामित्र सम्मान समारोह, सरकार के फैसलों पर जताया आभार
हरियाणा: एक करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ, स्कूलों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
राजस्थान: कांस्टेबल हत्या कांड का 12 घंटे बाद हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
राजस्थान: यूनानी मेडिकल कॉलेज में प्रो. डॉ. सऊद अली खान को दी गई श्रद्धांजलि