Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में बाइक की टक्कर से दंपती घायल, पत्नी की हालत गंभीर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 06/11/2026 10:12:48 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 06/11/2026 10:12:48 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में पति सुधई यादव का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि उनकी पत्नी दुर्गावती देवी के सिर में गंभीर चोट आई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में पति सुधई यादव का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि उनकी पत्नी दुर्गावती देवी के सिर में गंभीर चोट आई है। दिमाग में खून का थक्का जमने के कारण उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर फुलवरिया निवासी सुधई यादव अपनी पत्नी दुर्गावती देवी के साथ विश्वकर्मा पूजा के बाद रुपये निकालने के लिए सीएससी सेंटर जा रहे थे। इसी दौरान वशिष्ठ प्रजापति की दुकान के सामने पीछे से तेज रफ्तार में आई एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक बिट्टू साहनी चला रहा था। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को महराजगंज स्थित केएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। दुर्गावती देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उनका इलाज गोरखपुर के निरामया अस्पताल में चल रहा है।

घटना के संबंध में सुधई यादव की शिकायत पर नेबुआ नौरंगिया थाना पुलिस ने बाइक चालक बिट्टू साहनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अपराध संख्या 392/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 125(ए) और 125(बी) में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, गंभीर रूप से घायल दुर्गावती देवी का अस्पताल में उपचार जारी है।


Featured News