-
☰
उत्तर प्रदेश: गंगा उत्सव-2026 के तहत मैराथन दौड़ और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिला गंगा समिति के तत्वावधान में बुधवार को गंगा उत्सव-2026 के तहत रॉबर्ट्सगंज में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। बड़ौली चौराहा से टियारा स्टेडियम तक आयोजित मैराथन को
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिला गंगा समिति के तत्वावधान में बुधवार को गंगा उत्सव-2026 के तहत रॉबर्ट्सगंज में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। बड़ौली चौराहा से टियारा स्टेडियम तक आयोजित मैराथन को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें स्कूली बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। तियरा स्टेडियम में भारोत्तोलन, तीरंदाजी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी शत्रुघ्न त्रिपाठी, अंतरराष्ट्रीय एथलीट राम बाबू, मास्टर एथलीट संजय सिंह, जिला परियोजना अधिकारी महेंद्र गौतम एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना विकसित करने के साथ गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
उत्तर प्रदेश: पांच साल से फरार वारंटी दीपावली पर घर पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा
राजस्थान: बहरोड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, खाद्य तेल और मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए नमूने
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में खेलकूद प्रतियोगिता हुई संपन्न, बच्चों ने दिखाया अपना दमखम
राजस्थान: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन मजदूर गंभीर घायल