-
☰
उत्तर प्रदेश: श्रावण के तीसरे सोमवार पर DM-SP ने चहलारी घाट और पत्थर शिवाला बीसवां का किया निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सीतापुर श्रावण मास के तृतीय सोमवार को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने थानगांव क्षेत्र के चहलारी घाट और पत्थर शिवाला बीसवां पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सीतापुर श्रावण मास के तृतीय सोमवार को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने थानगांव क्षेत्र के चहलारी घाट और पत्थर शिवाला बीसवां पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा कांवड़ियों के आवागमन को लेकर की गई तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि श्रावण सोमवार के दौरान मंदिर एवं घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। भीड़ को नियंत्रित रखने के साथ ही कांवड़ियों के आवागमन को सुचारु बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारी लगातार निगरानी बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहें। निरीक्षण के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।