-
☰
उत्तर प्रदेश: नोएडा में प्राइवेट कंपनी में समय पर सैलरी न मिलने पर कर्मचारियों ने किया जमकर प्रदर्शन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नोएडा के एक औद्योगिक क्षेत्र में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब कर्मचारियों ने समय पर सैलरी न मिलने के विरोध में जमकर हंगामा किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नोएडा के एक औद्योगिक क्षेत्र में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब कर्मचारियों ने समय पर सैलरी न मिलने के विरोध में जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, संबंधित कंपनी द्वारा कई महीनों से कर्मचारियों को नियमित वेतन नहीं दिया जा रहा था, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी और असंतोष फैल गया। घटना नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक निजी कंपनी परिसर की बताई जा रही है, जहां सोमवार सुबह सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी एकत्रित हो गए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी प्रशासन लगातार आश्वासन देने के बावजूद समय पर वेतन जारी नहीं कर रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगो की कुछ मांगे है, जो की लंबे समय सुनी नहीं जा रही है। उनकी मुख्य मांग है ➔ न्यूनतम सैलरी बढ़कर 26000 रुपए हर महीने की जाए ➔ मौजूदा समय में बहुत कम वेतन मिल रहा है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है।
➔ ओवर टाइम का भुगतान दोगुनी दर से मिले, काम के घंटे तय हों
➔ किसी भी काम का दबाव न दिया जाए
➔ सैलरी समय पर बैंक खाते में ट्रांसफर की जाए
➔ श्रम कानून को शक्ति से पालन हो
कर्मचारियों ने बताया कि पिछले दो से तीन महीनों से सैलरी समय से नहीं दी जा रही है, जिसके वजह से उन्हें किराया, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू खर्चों में काफी परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। कुछ कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की, तो उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब और बिगड़ गई जब कर्मचारियों ने कंपनी के गेट के बाहर धरना देना शुरू कर दिया और कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। मौके पर सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन बढ़ते आक्रोश को देखते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
मजदूरों की शिकायत
➔ कर्मचारियों को प्रतिदिन 500 से ₹700 तक ही मजदूरी मिलती है, इसके अलावा 10-12 घंटे तक काम कराया जाता है।
➔ ओवर टाइम का सही भुगतान नहीं होता।
➔ छुट्टी और बोनस जैसी सुविधाएं नहीं मिलती।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारी कर्मचारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों की जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद कर्मचारियों ने अस्थायी रूप से अपना प्रदर्शन समाप्त किया। कंपनी प्रबंधन की ओर से इस मामले में कहा गया है कि वित्तीय कारणों और तकनीकी दिक्कतों के चलते वेतन भुगतान में देरी हुई है। हालांकि पुलिस ने अभी मामले को लेकर शांति बनाकर रखने की अपील की है।
Maharashtra Crime News: 17 वर्षीय नाबालिक की कुंए में मिली लाश, पुलिस की जांच जारी
Delhi Crime News रामजस कॉलेज, विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, 13 बम होने का दावा
राजस्थान: चित्तौड़गढ़ फायरिंग हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 30 आरोपियों पर कार्रवाई
Rajasthan Rape News: 16 साल की नाबालिक के साथ हुआ दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश जारी