-
☰
Crime News: प्रेम विवाह से नाराज साले ने जीजा की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हरियाणा के पंचकूला से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक साले ने प्रेम विवाह से नाराज होकर अपने ही जीजा को मौत के घाट उतार दिया।
विस्तार
हरियाणा: हरियाणा के पंचकूला से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक साले ने प्रेम विवाह से नाराज होकर अपने ही जीजा को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आइये आपको बताते है की आखिर पूरा मामला क्या है। दरअसल ये घटना हरियाणा के पंचकूला की है, जहां शिवम नाम के युवक ने अपने ही दोस्त की बहन से प्रेम विवाह किया था, जिसके चलते युवती के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। खासकर युवती का भाई इस रिश्ते से खुश नहीं था, जिसके चलते उसके भाई ने अपने ही जीजा को मौत के घाट उतार दिया। पहले आरोपी और मृतक बहुत अच्छे दोस्त थे, लेकिन जब शिवम और गोलू का प्रेम विवाह हुआ तब दे दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। मृतक जिसका नाम भी शिवम था। उसने हाल ही में अपनी प्रेमिका गोलू से शादी की थी, पर यही शादी उसकी मौत का कारण बन गई। आरोपी ने वारदात को अंजाम तब दिया, जब शिवम अपनी माँ को इंडस्ट्रियल फेज़ -1 छोड़ने गया था। वहाँ से लौटते वक्त सेक्टर -19 में पहले ही घात लगाकर बैठे आरोपियों ने शिवम को भागने तक का मौका नहीं दिया। उस पर धारदार हथियार से लगातार वार करते रहे, जब तक की उसकी मौत नहीं हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की उम्र शिवम की उम्र (20 ) और दूसरे आरोपी राहुल की उम्र (19 ) वर्ष है। घायल शिवम को पास ही के अस्पताल ले जाया गया, जहा डॉक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही मृतक शिवम के घर में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने इस घटना के आरोपियों को चार घटने के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस मामले को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस ने इस मामले को लेकर अपनी जांच को और भी तेज कर दिया है।
Crime News: 7 साल के मासूम बच्चे पर लगाया चोरी का आरोप, फ्रीजर के अंदर बंद करके मारने की कोशिश
Social Media Viral Video: दिल्ली मेट्रो में वायरल हुआ झगड़े का वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Delhi Murder: ईद के दिन युवक की हत्या से सनसनी, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्करी का वांछित अभियुक्त घायल, तमंचा व नगदी बरामद