Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कौड़ीराम प्रीमियम लीग सेमीफाइनल में गोरखपुर की शानदार जीत, हर्ष यादव बने हीरो

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश   Published by: Kaushik Tiwari , Date: 09/02/2026 04:25:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Kaushik Tiwari ,
  • Date:
  • 09/02/2026 04:25:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कौड़ीराम पाण्डेयपार प्रीमियम लीग माँ काली क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कौड़ीराम पाण्डेयपार प्रीमियम लीग माँ काली क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस अवसर पर मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रबंधक आलोक गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि वार्ड संख्या 57 की भावी जिला पंचायत प्रत्याशी अनीता यादव विशिष्ट अतिथि रहीं। मुख्य अतिथि आलोक गुप्ता ने क्रिकेट कमेटी को ₹11,000 की सहयोग राशि प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल भावना को आगे बढ़ाने की बात कही। सेमीफाइनल मुकाबला गोरखपुर और धोबौली (बड़हलगंज) की टीमों के बीच खेला गया। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी धोबौली की टीम ने 8 ओवर में 100 रनों का लक्ष्य गोरखपुर के सामने रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर 2 गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया।

 

गोरखपुर की जीत में हर्ष यादव का प्रदर्शन निर्णायक रहा। उन्होंने मात्र 22 गेंदों पर 6 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 61 रन बनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस आयोजन में क्रिकेट कमेटी के सदस्य निखिल चौधरी, नवदीप, लक्की, विशाल, अरुण, अभय और बालेंद्र मौजूद रहे, जिन्होंने सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैच के अंत में अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे आयोजन में खेल प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली और माहौल पूरी तरह रंगमय बना रहा।