-
☰
उत्तर प्रदेश: बुद्ध जयंती पर हुआ भव्य कार्यक्रम, 51 पक्षियों को पिंजरे से दी गई आज़ादी
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर लोक कल्याण सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट बादशाह पुर, रामनगर सहारनपुर की ओर से भगवान बुद्ध के जन्मोत्सव की पावन पर बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम स्थल पर अंहिसा, सत्य, दया एंव परोपकार आदि पर खूब चर्चाएं हुई, और मनुष्यों के सुखी जीवन हेतू भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर भविष्य को सुखमय बनाने पर जोर दिया गया। लोक कल्याण सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष महोदय श्रीमान जयप्रकाश जी ने अपने संबोधन से एकत्रित हुए लोगों का दिल जीत लिया, उन्होने कहा कि जीवों पर दया करो, सदैव सत्य बोलो,अंहिसा वादी बनों,परोपकार की भावना सदैव अपने जीवन में अपनाओं, दूसरों के प्राणों की रक्षा करो, चाहे वो मानव हो या पशु पक्षी सब पर दया एंव उपकार करो, परमात्मा की अपार दया सबको सुख समृद्धी देगी। अध्यक्ष महोदय ने सभी को भगवान बुद्ध के आदर्शों को जीवन में धारण करने का संदेश दिया और सत्य, दया को साक्षात करते हुए 51 पक्षियों को पिंजरे की कैद से छुड़ाकर आसमान की ओर रवाना किया, आजाद होकर तोते बहुत खुशी से उड़ान भरते हुए अपनी-अपनी दिशाओं में चले गए। कैदी परिंदो की स्वतंत्रता को देखकर कार्यक्रम में अध्यक्ष सहित पदाधिकारीगण एंव कार्यकर्ता तथा उपस्थित गणों की खुशी का ठिकाना न रहा ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे वो स्वंय किसी बंधन से मुक्त हुए हों। इस कार्यक्रम को जिसने देखा व सुना शहर में खूब सराहना व प्रशंसा हुई। यह कार्यक्रम महानगर की प्रेम पुरम पार्क काॅलोनी में आयोजित किया गया जिसमें स्वादिष्ट खीर का प्रसाद वितरण किया गया वहीं पर रेलवे-स्टेशन पर भी मन भरकर खीर का प्रसाद वितरित किया गया, लोगों में खुशी व उमगों की लहरें दिखाई दी। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष महोदय माननीय श्रीमान जयप्रकाश जी ,मानवाधिकार एमरजेन्सी हेल्पलाइन एसोसिशन सहारनपुर से मंडल अध्यक्ष श्रीमान राकेश कुमार शर्मा, एडवोकेट संजय कुमार शर्मा, सुनील कुमार, श्री शिव कुमार, श्री कंवर पाल,श्री सुनीस सहगल,अनिल सचदेवा,भूपेंद्र कुमार मित्तल, हेमंत मित्तल, मांमचंद बैट्री वाले,बृहमपाल,तारा चंद, हुक्म सिंह, संदीप कुमार, राहुल पुंडीर, पंकज सिंघल,पारस सिंघल विजेंद्र कुमार शर्मा सतीश कुमार शर्मा अध्यक्ष विपिन सिंह पंजोरा व अन्य गणमान्य लोग भारी तादाद में उपस्थित रहे।
राजस्थान: शैक्षिक संगोष्ठी में नवाचार, योजनाओं और पर्यावरण संरक्षण पर मंथन
उत्तर प्रदेश: IPL सट्टेबाजी गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद
झारखण्ड: जनप्रतिनिधि की पहल से गंभीर मरीज को मिला बेहतर इलाज, स्थिति में हुआ सुधार
हरियाणा: भगवान परशुराम द्वार का लोकार्पण, डॉ. अरविंद शर्मा ने की 21 लाख की घोषणा