-
☰
उत्तर प्रदेश: ग्रासिम का स्वास्थ्य सेवा अभियान, ग्रामीणों को मुफ्त इलाज और दवाओं का किया वितरण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रेनुकूट सोनभद्र ग्रासिम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड रेनुकूट के ईकाई प्रमुख अजय कुमार गुप्ता, मानव संसाधन प्रमुख राजीव दुबे, कर्मचारी संबंध प्रमुख संजय साजन के मार्ग दर्शन में संचालित सी०एस०आर कार्यकर्मों के अंतर्गत माह के प्रत्येक शुकवार व शनिवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसकी कड़ी में शुकवार को कस्तूरबा गंधी बालिका विद्यालय, म्योरपुर में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिससे कुल करीब 100 मरीज लाभान्वित हुये तथा शनिवार को ग्रामसभा मकरा के अगरडीहा टोला में भी एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिससे कुल करीब 89 मरीज लाभान्वित हुये।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रेनुकूट सोनभद्र ग्रासिम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड रेनुकूट के ईकाई प्रमुख अजय कुमार गुप्ता, मानव संसाधन प्रमुख राजीव दुबे, कर्मचारी संबंध प्रमुख संजय साजन के मार्ग दर्शन में संचालित सी०एस०आर कार्यकर्मों के अंतर्गत माह के प्रत्येक शुकवार व शनिवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसकी कड़ी में शुकवार को कस्तूरबा गंधी बालिका विद्यालय, म्योरपुर में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिससे कुल करीब 100 मरीज लाभान्वित हुये तथा शनिवार को ग्रामसभा मकरा के अगरडीहा टोला में भी एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिससे कुल करीब 89 मरीज लाभान्वित हुये। इस प्रकार दोनों चिकित्सा शिविरों से कुल करीब 189 मरीजों का निःशुल्क उपचार के साथ-साथ उनमें दवायें भी वितरित किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के OHC विभाग की महिला चिकित्सक (आयुर्वेद) डां विजय लक्ष्मी त्रिपाठी, संतोष कुमार तथा सी०एस०आर० विभाग अधिकारी चांदनी निर्मल एंव अर्चना तिवारी के संयुक्त प्रयास द्वारा अंगीकृत सभी ग्रामसभाओं में अप्रैल से जुलाई माह तक इस गर्मी से राहत दिलाने हेतु दो-दो ORS का पैकेट भी वितरित किया गया। चिकित्सा शिविरों के दौरान डा० विजय लक्ष्मी त्रिपाठी एवं सी०एस०आर० से अर्चना तिवारी द्वारा सभी मरीजों को अनावश्यक धूप में न निकलने एवं गर्मी से राहत हेतु ORS का सेवन करने के साथ-साथ अधिक मात्रा में जल का सेवन करने हेतु सुझाव दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उक्त ग्रामसभाओं के श्रीमती आशा कुमारी, पूर्व प्रधान रामभगत यादव आदि लोगों द्वारा अहम भूमिका निभाई गयी जिसके लिये संस्थान के सी०एस०आर० से अर्चना तिवारी द्वारा सभी को धन्यवाद दिया।
उत्तर प्रदेश: सत्संग से शुरू होता है भगवत प्राप्ति और भगवान की शरण का मार्ग : स्वामी स्वरूपानंद
उत्तर प्रदेश: सिपाही से परीक्षा पास कर दरोगा बना बावरिया समाज का युवक, घर में खुशी की लहर
झारखण्ड: पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या, 24 घंटे में मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
झारखण्ड: डाली में एक हजार पौधे बांटकर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
हरियाणा: विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर 26 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, एसडीएम ने किया सम्मानित