-
☰
उत्तर प्रदेश: मासिक अपराध गोष्ठी में दिया दिशा-निर्देश, स्ट्रीट क्राइम और सुरक्षा बढ़ाने पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा ए़़डीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री आर. के. गौतम व सेंट्रल नोएडा जोन के सभी एसीपी व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस ऑफिस सूरजपुर में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा ए़़डीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री आर. के. गौतम व सेंट्रल नोएडा जोन के सभी एसीपी व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस ऑफिस सूरजपुर में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। उनके द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण, विवेचना निस्तारण, आईजीआरएस प्रकरणों, वांछित अपराधियों एवं गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्ट्रीट क्राइम पर प्रभावी रोक लगाने, गश्त/पेट्रोलिंग को बढ़ाने, सड़क पर पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाने व अपराधियों को चिन्हित करके उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने एवं वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। उनके द्वारा आगामी त्योहारों को लेकर सभी थाना प्रभारियों को पैदल मार्च करने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मध्य प्रदेश: सेमलाया हत्याकांड का 24 घंटे में हुआ खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर SSP से मिला फार्मासिस्ट संगठन
राजस्थान: गौ माता – जीवन का असली आधार फिल्म की शूटिंग अप्रैल से होगी शुरू
बिहार: SIS भर्ती शिविर में युवाओं को रोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन ने नवनियुक्त एसएसपी अभिनंदन सिंह को शिष्टाचार की दी भेंट