Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: CM डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश ने किया टॉप स्थान हासिल 
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pravin Kumar Jain , Date: 18/02/2026 11:38:44 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Pravin Kumar Jain ,
  • Date:
  • 18/02/2026 11:38:44 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में जनपद ललितपुर ने प्रदेश में टॉप स्थान हासिल कर नई मिसाल कायम की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में जनपद ललितपुर ने प्रदेश में टॉप स्थान हासिल कर नई मिसाल कायम की है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने सभी लाइन विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि विभागीय लक्ष्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि प्रथम स्थान आगे भी बरकरार रहे। साथ ही IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेकर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाए और कानून व्यवस्था मजबूत रखी जाए। सभी विभागों को समन्वय बनाकर बेहतर प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए।