-
☰
उत्तर प्रदेश: नवागत जिलाधिकारी आलोक यादव का मानवाधिकार एसोसिएशन ने किया भव्य स्वागत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शामली जनपद में नवागत माननीय जिलाधिकारी महोदय श्रीमान आलोक यादव जी के आगमन एंव नवनियुक्ती के अवसर पर दिनांक 4 अप्रैल दिन सोमवार को उनका भावनात्मक सम्मान के साथ भव्य स्वागत किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शामली जनपद में नवागत माननीय जिलाधिकारी महोदय श्रीमान आलोक यादव जी के आगमन एंव नवनियुक्ती के अवसर पर दिनांक 4 अप्रैल दिन सोमवार को उनका भावनात्मक सम्मान के साथ भव्य स्वागत किया गया। मानवाधिकार एमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन जिला सहारनपुर मंडल अध्यक्ष श्री राकेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रतिनिधी मंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय जनपद शामली पहुंचकर नवागत जिलाधिकारी महोदय माननीय आलोक यादव जी को संगठन का प्रतीक चिह्न व पटका भेंट कर उनका भावनात्मक सम्मान एंव शानदार स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर शुभ कामनाएं दी। जिलाधिकारी महोदय आलोक यादव जी से मिलकर सभी पदाधिकारीगणों ने अपार खुशी प्रकट की तथा उनकी कार्य शैली को सराहनीय बताया। मानवाधिकार एसोसिएशन के स्वागत और दूर से पहुंचने पर जिलाधिकारी महोदय ने खुशी जाहिर की,अर्थात चंद पलों की मुलाकात में दोनों ओर से राष्ट्रहित व जनहित को प्राथमिकता दी गई। स्वागत कार्यक्रम उपरांत मानवाधिकार एमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन सहारनपुर मंडल अध्यक्ष श्री राकेश कुमार शर्मा ने संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए बताया कि मानवाधिकार एसोसिएशन में आवाम विश्वास रखता है। हमारा उद्देश्य निर्बल व असहाय लोगों की आवाज उठाना है, संगठन नशामुक्त जीवन,जल संरक्षण एंव पर्यावरण संरक्षण आदि पर काम कर रहा है। इसीलिए संगठन का विस्तार बढ़ रहा है। उन्होंनें बताया कि अनुज गौड (दीपक) का चयन जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर, निशू शर्मा ग्राम ताना, जनपद शामली को शामली मेम्बर, नरेंद्र कुमार मेम्बर,चंद्रशेखर दिक्षित जी को जिलाध्यक्ष सहारनपुर, गौरव कुमार (झिंझाना) को जिला उप सचिव शामली व अन्य सदस्यों को भी उनके पदों पर चयनित किया है। जिलाधिकारी महोदय के भव्य स्वागत के शुभ अवसर पर मंडल अध्यक्ष माननीय राकेश कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री चंद्रशेखर दिक्षित सहारनपुर, डॉक्टर प्रवीण कुमार शर्मा जिला उपाध्यक्ष, मंडल संगठन महासचिव निशांत वशिष्ठ, जिला कोषाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, जिला उप सचिव गौरव कुमार एंव घनश्याम दास जिला मीडिया प्रभारी मानवाधिकार एसोसिएशन सहारनपुर उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: शाहपुर तोन्दा में प्रथम मंगलवार पर भव्य बालाजी भंडारा हुआ आयोजित
हरियाणा: किसान को मिला लंबित मुआवजा, एसडीएम ने सौंपा चेक
उत्तर प्रदेश: शिक्षामित्र सम्मान समारोह, सरकार के फैसलों पर जताया आभार
हरियाणा: एक करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ, स्कूलों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
राजस्थान: कांस्टेबल हत्या कांड का 12 घंटे बाद हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
राजस्थान: यूनानी मेडिकल कॉलेज में प्रो. डॉ. सऊद अली खान को दी गई श्रद्धांजलि