-
☰
उत्तर प्रदेश: कांग्रेस की जीत पर सहारनपुर में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर केरल में कांग्रेस पार्टी की जीत का कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मना कर एक दूसरे को मिठाईयां बांटी व पार्टी के हाईकमान का आभार जताया और पश्चिम बंगाल व असम में भाजपा की जीत पर हमला बोलकर कहा कि उन्होंने सभी हदें पार कर लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर केरल में कांग्रेस पार्टी की जीत का कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मना कर एक दूसरे को मिठाईयां बांटी व पार्टी के हाईकमान का आभार जताया और पश्चिम बंगाल व असम में भाजपा की जीत पर हमला बोलकर कहा कि उन्होंने सभी हदें पार कर लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है। आज चुनाव परिणाम आने पर केरल में कांग्रेस को मिले पूर्ण बहुमत पर गुरूद्वारा रोड स्थित महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेत्तृव में कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से जीत का जश्न मनाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा कांग्रेस नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त किया। महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा ने बेईमानी की सारी हदे पार कर दी हैं, चुनाव आयोग भाजपा आयोग बन कर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि 65 लाख मुस्लिम मतदाता को लिस्ट से बाहर कर दिया और जहाँ पर मुस्लिम वोट अधिक थे वहा पुलिस का लाठी चार्ज करवा कर उन्हें मतदान नहीं करने दिया, प्रतिशत बढ़ाने के लिए मशीनों को अधिकारियों ने मतों से भर दिया। जो लोकत्रांतिक प्रक्रिया के साथ खिलावाड है। और लोगों की भावनाओं को आहत किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष मुजफ्फर अली गुर्जर, पी सी सी धर्मपाल जोशी, महानगर उपाध्यक्ष इकराम खान, महसचिव मयंक शर्मा, सचिव रवि कुमार, बरकत अंसारी, महासचिव नसीब खान व अन्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: शाहपुर तोन्दा में प्रथम मंगलवार पर भव्य बालाजी भंडारा हुआ आयोजित
हरियाणा: किसान को मिला लंबित मुआवजा, एसडीएम ने सौंपा चेक
उत्तर प्रदेश: शिक्षामित्र सम्मान समारोह, सरकार के फैसलों पर जताया आभार
हरियाणा: एक करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ, स्कूलों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
राजस्थान: कांस्टेबल हत्या कांड का 12 घंटे बाद हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
राजस्थान: यूनानी मेडिकल कॉलेज में प्रो. डॉ. सऊद अली खान को दी गई श्रद्धांजलि