-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के पास बड़ा सड़क हादसा टला, ड्राइवर की सूझबूझ से 50 यात्रियों की बची जान
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर से सहारनपुर की ओर जा रही एक रोडवेज बस (नंबर UP 11 AT 9099) मंगलवार को उस समय अनियंत्रित हो गई जब ग्राम बसेड़ा के निकट श्री बल जी फाइलिंग स्टेशन (जिओ पेट्रोल पंप) से लगभग 10 कदम की दूरी पर उसका टायर अचानक फट गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर से सहारनपुर की ओर जा रही एक रोडवेज बस (नंबर UP 11 AT 9099) मंगलवार को उस समय अनियंत्रित हो गई जब ग्राम बसेड़ा के निकट श्री बल जी फाइलिंग स्टेशन (जिओ पेट्रोल पंप) से लगभग 10 कदम की दूरी पर उसका टायर अचानक फट गया। ड्राइवर की सतर्कता ने बचाई दर्जनों जानें बाइक सवार गंभीर घायल बड़ी घटना होते-होते टली प्रशासन की अपील
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टायर फटने से बस ने डिवाइडर पार कर रॉन्ग साइड की ओर जाते हुए एक चेरी के खेत में घुस गई। घटना के वक्त बस में लगभग 50 यात्री सवार थे।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि ड्राइवर ने घबराने की बजाय पूरी सूझबूझ और नियंत्रण का परिचय दिया, जिसकी वजह से बस पलटने या बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
इस दुर्घटना में सहारनपुर की ओर से आ रहे एक बाइक सवार युवक, जो प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार था, बस की चपेट में आ गया। युवक को गंभीर चोटें आई हैं। तुरंत स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को प्राथमिक उपचार दिलाया।
बस में सवार यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने राहत की सांस ली कि इतने भीषण हादसे के बावजूद किसी की जान जाने की सूचना नहीं है। मौके पर जमा हुए लोगों ने ड्राइवर की बहादुरी और सजगता की सराहना की।
प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि लंबी दूरी की यात्रा से पूर्व वाहनों की तकनीकी जांच अवश्य कराएं और किसी भी आकस्मिक स्थिति में सतर्कता बनाए रखें।