-
☰
उत्तर प्रदेश: मुंडन संस्कार के दौरान हुआ बड़ा हादसा, गंगा नदी में चार लोग डूबे
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलिया जिले में रविवार सुबह गंगा घाट पर आयोजित मुंडन संस्कार कार्यक्रम अचानक हादसे में बदल गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलिया जिले में रविवार सुबह गंगा घाट पर आयोजित मुंडन संस्कार कार्यक्रम अचानक हादसे में बदल गया। गंगा नदी के शिवरामपुर संगम घाट (ब्यासी) पर स्नान के दौरान दो किशोरियों समेत चार लोग नदी की तेज धारा में बह गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के कल्याणीपुर गांव से एक परिवार मुंडन संस्कार के लिए घाट पहुंचा था। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जब कुछ लड़कियां गंगा में स्नान कर रही थीं, तभी वे गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। उन्हें बचाने के लिए आसपास मौजूद लोग तुरंत नदी में कूद पड़े, लेकिन बचाव प्रयास के दौरान दो युवक भी पानी में लापता हो गए। हालांकि स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए चार में से दो किशोरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं बाकी चार लोगों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से खोज अभियान शुरू किया गया। लापता लोगों की तलाश तेज करने के लिए एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है। हादसे के बाद घाट पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
उत्तर प्रदेश: शाहपुर तोन्दा में प्रथम मंगलवार पर भव्य बालाजी भंडारा हुआ आयोजित
हरियाणा: किसान को मिला लंबित मुआवजा, एसडीएम ने सौंपा चेक
उत्तर प्रदेश: शिक्षामित्र सम्मान समारोह, सरकार के फैसलों पर जताया आभार
हरियाणा: एक करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ, स्कूलों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
राजस्थान: कांस्टेबल हत्या कांड का 12 घंटे बाद हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
राजस्थान: यूनानी मेडिकल कॉलेज में प्रो. डॉ. सऊद अली खान को दी गई श्रद्धांजलि