Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: महापौर और मंडलायुक्त ने स्वगणना में दर्ज कराई जानकारी, लोगों से की भागीदारी की अपील

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 17/11/2026 10:50:30 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 17/11/2026 10:50:30 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत सोमवार, 16 नवंबर से स्वगणना अभियान की शुरुआत हो गई। अभियान के पहले दिन महापौर डॉ. अजय कुमार, मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने निर्धारित प्रारूप पर अपनी जानकारी दर्ज कराते हुए स्वगणना प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत सोमवार, 16 नवंबर से स्वगणना अभियान की शुरुआत हो गई। अभियान के पहले दिन महापौर डॉ. अजय कुमार, मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने निर्धारित प्रारूप पर अपनी जानकारी दर्ज कराते हुए स्वगणना प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

स्वगणना अभियान 16 नवंबर से 30 नवंबर तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान महापौर डॉ. अजय कुमार ने अपने कार्यालय में निर्धारित प्रारूप के माध्यम से स्वगणना पूरी की। इस मौके पर कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी और कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने उनकी स्वगणना कराई और बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

वहीं, जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी सलिल पटेल, सहायक नगरायुक्त विकासधर दुबे, वरिष्ठ लेखा परीक्षक अजमैन, कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता और फील्ड ट्रेनर साक्षी सेठ मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार के कार्यालय पहुंचे। यहां मंडलायुक्त ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी स्वगणना पूरी कर इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान में भागीदारी की।

इस अवसर पर मंडलायुक्त ने जिले के लोगों से भी स्वगणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना में सहयोग करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है। सभी लोग अपनी जानकारी दर्ज कराकर जनगणना-2027 की प्रक्रिया को गति प्रदान करें। इसके अलावा सीडीओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने भी अपने कार्यालय में ऑनलाइन स्वगणना कर अभियान में सहभागिता की।

Related News

पंजाब: पत्रकारिता से प्रशासनिक सेवा तक का सफर, मेहनत और लगन से शेरजंग सिंह हुंदल ने बनाई खास पहचान

उत्तर प्रदेश: नमामि गंगे के अधूरे कार्यों से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी, जगह-जगह लीकेज और खुले गड्ढे बने मुसीबत

उत्तर प्रदेश: ग्राम चौपाल में प्रभारी मंत्री और सदर विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, एक सप्ताह में समाधान के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी मुफ्त ई-ट्राईसाइकिल, 65 हजार रुपये तक मिलेगी सरकारी सहायता

उत्तर प्रदेश: खेत में उतरे डीएम, किसान के साथ खुद काटी धान की फसल, उत्पादन का भी लिया जायजा

मध्य प्रदेश: सोशल मीडिया पर शशांक श्रीवास्तव की मजबूत पहचान, युवा नेतृत्व के साथ सामाजिक अभियानों में भी सक्रिय


Featured News