Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मोबाइल पासपोर्ट वैन शिविर का आज से शुभारंभ, 50 आवेदन हुए पूरे

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Absar Ahmad , Date: 01/05/2026 01:32:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Absar Ahmad ,
  • Date:
  • 01/05/2026 01:32:00 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के फूलपुर क्षेत्र में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ की पहल पर तीन दिवसीय मोबाइल पासपोर्ट वैन शिविर का आज विधिवत शुभारंभ हो गया। शिविर के पहले दिन ही 50 आवेदकों के पासपोर्ट आवेदन सफलतापूर्वक पूरे किए गए, जिससे लोगों में खासा उत्साह देखा गया। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब क्षेत्र के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए वाराणसी, लखनऊ या कानपुर जैसे बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अब उन्हें अपने ही क्षेत्र में यह सुविधा मिल रही है, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। आवेदन प्रक्रिया के तहत इच्छुक व्यक्ति किसी भी जनसेवा केंद्र (CSC) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान RPO लखनऊ मोबाइल वैन सेवा” विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद 1500 रुपये का शुल्क जमा कर अपॉइंटमेंट बुक करना अनिवार्य है।

अपॉइंटमेंट मिलने के बाद निर्धारित तिथि पर आवेदकों को फूलपुर केंद्र पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेज मूल एवं प्रतिलिपिके साथ उपस्थित होना होगा। शिविर में पासपोर्ट अधिकारी नंद किशोर, राहुल, ऋषि और राकेश तिवारी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी करते रहे। वहीं उप डाकपाल फूलपुर विजय बहादुर, सहायक शाखा डाकपाल राजेश द्विवेदी, विकास केशरवानी, राजेश प्रजापति, संजय शर्मा और सुरेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। तीन दिवसीय इस शिविर के अगले दो दिनों में भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है, जिससे अधिक से अधिक नागरिकों को इस सुविधा का लाभ मिल सके।