Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: जिला उत्थान योजना की हुई समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mahesh Kumar Purohit , Date: 30/04/2026 04:56:47 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Mahesh Kumar Purohit ,
  • Date:
  • 30/04/2026 04:56:47 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: फलौदी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के अंतर्गत प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

राजस्थान: फलौदी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के अंतर्गत प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने की।

बैठक में जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों के विस्तृत प्रस्ताव निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत किए जाएं, ताकि विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।

उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य जिले में संतुलित विकास सुनिश्चित करना है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा सके और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जन सहभागिता को बढ़ावा देते हुए अन्य योजनाओं के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक जनहितकारी निर्माण कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए जाएं।

बैठक में एसीईओ गौतम चौधरी ने कहा कि यह योजना जिले के समग्र विकास के लिए एक मजबूत आधार साबित होगी और इसके माध्यम से आमजन तक विकास की सुविधाएं प्रभावी रूप से पहुंचाई जा सकेंगी।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और योजना से जुड़े कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।