-
☰
उत्तर प्रदेश: भीषण सड़क हादसे में डीसीएम की टक्कर से एक की मौत, 12 घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उन्नाव में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के दुल्लापुरवा गांव के पास रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार डीसीएम ने खड़े लोडर को टक्कर मार दी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उन्नाव में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के दुल्लापुरवा गांव के पास रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार डीसीएम ने खड़े लोडर को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पत्रकार शिवम सिंह ने बताया कि हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र के लच्छीपुर गांव निवासी लालाराम की बेटी की शादी तय हुई थी। इसी सिलसिले में रविवार दोपहर एक दर्जन से अधिक लोग लोडर में सवार होकर तिलक समारोह के लिए सफीपुर क्षेत्र गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे देर रात करीब डेढ़ बजे वापस लौट रहे थे। बांगरमऊ क्षेत्र में दुल्लापुरवा गांव के पास एक पेट्रोल पंप के निकट लोडर चालक ने वाहन रोका। कुछ लोग पानी पीने के लिए नीचे उतरे थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डीसीएम ने लोडर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत बांगरमऊ अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने 25 वर्षीय विजय कुमार पुत्र रामजी, निवासी लच्छीपुर, मल्लावां, हरदोई को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों में लच्छीपुर, मल्लावां के गयाप्रसाद, रामकुमार, अनुराग, आशीष, राजू, अमित, शैलेश कुमार, शैलेन्द्र, देशराज, आकाश, आशीष और भवानीपुर, मल्लावां के दीपक सहित कुल 12 लोग शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बांगरमऊ अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश: शाहपुर तोन्दा में प्रथम मंगलवार पर भव्य बालाजी भंडारा हुआ आयोजित
हरियाणा: किसान को मिला लंबित मुआवजा, एसडीएम ने सौंपा चेक
उत्तर प्रदेश: शिक्षामित्र सम्मान समारोह, सरकार के फैसलों पर जताया आभार
हरियाणा: एक करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ, स्कूलों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
राजस्थान: कांस्टेबल हत्या कांड का 12 घंटे बाद हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
राजस्थान: यूनानी मेडिकल कॉलेज में प्रो. डॉ. सऊद अली खान को दी गई श्रद्धांजलि