Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पुलिस-गो तस्कर में मुठभेड़, 45 गोवंश हुए मुक्त, कई हथियार बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 30/04/2026 10:13:48 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 30/04/2026 10:13:48 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बैजू बाबा तपस्थली के समीप स्थित हिनौता छातों के जंगल में पुलिस और गो-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में दो शातिर तस्कर घायल हो गए, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तस्कर जंगल के रास्ते करीब 45 गोवंश को अवैध रूप से बिहार ले जाने की फिराक में थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को चारों ओर से घिरता देख तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के पैर में गोली मारकर उन्हें काबू में कर लिया। घायल तस्करों की पहचान रामबच्चन यादव और रामप्रकाश यादव, निवासी जनपद चंदौली के रूप में हुई है। घटनास्थल से पुलिस ने दो देशी तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

बताया जा रहा है कि यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में तथा अहरौरा थानाध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में अंजाम दी गई। गिरफ्तार आरोपी रामबच्चन यादव के खिलाफ मिर्जापुर और चंदौली जिलों में हत्या के प्रयास सहित कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं और वह गैंगस्टर एक्ट के तहत भी वांछित चल रहा था। वहीं रामप्रकाश यादव पर गोवध निवारण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।