Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पुलिस चौकी पर हमला, दबंगों ने दरोगा-सिपाही से की मारपीट, 5 आरोपी हिरासत में

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 30/04/2026 10:18:11 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 30/04/2026 10:18:11 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के अस्पताल पुलिस चौकी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दबंगों ने चौकी में घुसकर दरोगा और सिपाही के साथ मारपीट कर दी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के अस्पताल पुलिस चौकी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दबंगों ने चौकी में घुसकर दरोगा और सिपाही के साथ मारपीट कर दी। घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा की टक्कर को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। गुस्साए मनबढ़ लोग सीधे पुलिस चौकी पहुंच गए और वहां बवाल काटते हुए चौकी इंचार्ज व एक सिपाही को निशाना बना लिया।


हमले में सिपाही के सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि दरोगा की वर्दी फाड़ दी गई और उनका बैज तक नोच लिया गया। चौकी के अंदर हुई इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर दबंग फरार हो चुके थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।