Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम में रक्षाबंधन की धूम, महिला कर्मियों को मिठाई और सफाईकर्मियों को बढ़े वेतन का तोहफा

- Photo by : social media

  Published by: , Date: 29/08/2026 09:58:30 am Share:
  • Published by: ,
  • Date:
  • 29/08/2026 09:58:30 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम सहारनपुर में भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षा बंधन बडे़ उल्लास के साथ मनाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम सहारनपुर में भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षा बंधन बडे़ उल्लास के साथ मनाया गया। नगरायुक्त शिपू गिरि जी सहित निगम अधिकारियों ने नगर निगम की महिला कर्मचारियों और महिला सफाई कर्मियों को मिष्ठान वितरित किया। नगरायुक्त जी ने आऊट सोर्स सफाई कर्मियों को रक्षा बंधन के साथ ही बढ़ा हुआ वेतन देने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त निगम परिसर में वृक्षों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दोहराया गया। नगरायुक्त शिपू गिरि जी ने सभी महिलाओं को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमें प्रेम, विश्वास, जिम्मेदारी और पारिवारिक मूल्यों का पाठ पढ़ाता है। उन्होंने कहा कि हाथ में बांधा जाने वाला रक्षासूत्र हर उस व्यक्ति की रक्षा और सम्मान का संकल्प है जिसे सुरक्षा और स्नेह की आवश्यकता है। 

लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी जी ने बताया कि आऊट सोर्स सफाई कर्मियों का बढ़ा हुआ वेतन आज शाम तक उनके खातों में पहुंचा दिया जायेगा। नगर स्वास्थय अधिकारी डॉक्टर प्रवीण शाह जी ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति और मेल मिलाप की अनूठी परंपरा का परिचायक है। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर के काम-काज से लेकर देश के हर क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सहयोग के बिना 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सकता। नगरायुक्त शिपू गिरि जी, अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव जी व मृत्युंजय जी , महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेंद्र प्रसाद मिश्र व सहायक नगरायुक्त जेपी यादव जी ने महिलाओं को मिष्ठान वितरित किया। बाद में अपर नगरायुक्त मृत्युंजय जी व निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉक्टर संदीप मिश्रा जी सहित अनेक अधिकारियों ने निगम परिसर स्थित पौधों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

14/08/2026
06/08/2026
14/05/2026
13/05/2026
13/05/2026
12/05/2026
05/05/2026
05/05/2026
25/03/2026
09/02/2026
28/01/2026
28/01/2026