-
☰
उत्तर प्रदेश: संत ज्ञानेश्वर महाराज की स्वर्ण जयंती महोत्सव सात दिवसीय, 19-26 फरवरी तक आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सात सौ वर्षों बाद संत ज्ञानेश्वर महाराज जी की जयंती वर्ष को स्वर्ण जयंती महोत्सव के रूप में सात दिवसीय अयोध्या धाम में 19 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सात सौ वर्षों बाद संत ज्ञानेश्वर महाराज जी की जयंती वर्ष को स्वर्ण जयंती महोत्सव के रूप में सात दिवसीय अयोध्या धाम में 19 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र सहित कई प्रदेशो के संत महापुरुषों का समागम होगा और ग्रंथ राज ज्ञानेश्वरी का हिंदी भाषा में अमृत वर्षा बाल योगी सदानंद महाराज जी के मुखारविंद द्वारा की जाएगी। इस धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजकों ने दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री सहित दर्जनों मंत्रियों के साथ धार्मिक राजनीतिक धर्मानुनायियो के अलावा विशिष्ट व्यक्तियों को आमंत्रित किया है। कार्यक्रम के संपर्क प्रमुख महाराष्ट्से अयोध्या पहुंचकर अपनी टीम के साथ आयोजन संबंधी व्यवस्था में जोर शोर से लगे हैं। थाना क्षेत्र हैदरगंज के पारा हथिगौ किरतुपुर स्थित महाविद्यालय में प्रवास के दौरान टीम के साथ शनिवार को पत्रकारों को प्रेस वार्ता के दौरान संपर्क प्रमुख महेंद्र राम मूर्ति तिवारी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोजक मंडल की तरफ से महाराष्ट्र से आने वाले भक्तगणों के लिए दो ट्रेन बुक कर दी गई है। साथ ही अयोध्या में रहने के लिए कई दर्जन होटल की बुकिंग के अलावा टेंट सिटी को भी विकसित किया जा रहा है। जिससे भक्तगणों को कोई दिक्कत परेशानी ठहराव में न हो। इसी के साथ शहर के रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस अड्डा, ग्रामीण क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों चौराहा पर प्रचार प्रसार के लिए होर्डिंगो के लगाने का कार्य चल रहा है ।साथ ही साथ टीम में लगे महाविद्यालय के प्रबंधक राम मूर्ति तिवारी ,अध्यक्ष श्रीमती गायत्री तिवारी ,ग्राम प्रधान गण मनोज कुमार, राजेश तिवारी ,नरसिंह नारायण ,संजय सिंह व सुरेश तिवारी, इंद्रलेश श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार पांडे, आदि की टीमे गांव से शहर तक व्यक्तिगत लोगों से मिलकर आमंत्रित करते हुए स्नेह निमंत्रण पत्र वितरित कर रही हैं। सात दिवसीय कथा वृतांत बाल योगी सदानंद महाराज जी करेंगे। साथ ही अखंड हरी नाम कीर्तन के अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज पर भी व्याख्यान होगा। समस्त कार्यक्रमों का आयोजन ज्ञानेश्वरी पारायण महोत्सव समिति ,अखिल वारकरी समाज महाराष्ट्र तीर्थ क्षेत्र परशुराम कुंड तुंगेश्वर पर्वत पालघर के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें कई प्रदेशों से हजारों भक्तजनों के पहुंचने का दावा किया है।और रजिस्ट्रेशन का क्रम चल रहा है। अन्य व्यवस्था संबंधी 16 फरवरी को ट्रस्टियो की कोर कमेटी पहुंचकर निर्णय करेगी।
उत्तर प्रदेश: युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
उत्तर प्रदेश: अहरौरा साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी में ₹70,729/- पीड़ित को लौटाए
उत्तर प्रदेश: जल शक्ति पार्क और तोप का लोकार्पण, शिव उपासना सहित सुविधाओं का उद्घाटन
उत्तर प्रदेश: खून्नू यादव की देखरेख में विराट कुश्ती दंगल हुई सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: अवंतिका सेवा समिति की ग्रामीण बालक प्रतिभा खोज कबड्डी प्रतियोगिता हुई संपन्न
राजस्थान: वार्ड 39 में कचरे के ढेर से नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल