-
☰
उत्तर प्रदेश: उन्नाव में शिक्षा चौपाल बनी प्रेरणा का मंच, बच्चों के भविष्य और संस्कारों पर गूंजे संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 09/05/2026 को मोहम्मद पुर चक सुनौरा ब्लॉक औरास जनपद उन्नाव में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 09/05/2026 को मोहम्मद पुर चक सुनौरा ब्लॉक औरास जनपद उन्नाव में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित ARP डॉ अंजू रंजना जी ने बच्चों को नियमित भेजने के लिए अभिभावकों को संबोधित करते हुए आवाहन किया और बच्चों के शैक्षिक उन्नयन पर विशेष चर्चा की । ARP श्री राम मिलन जी ने मां की भूमिका का सिकंदर और पोरस की इच्छा शक्ति का उदाहरण देते हुए सबको अपने माता पिता के साथ साथ सभी के माता पिता को सम्मान देने जैसे संस्कारों पर विशेष जोर देने की बात की एवं शैक्षिक उन्नयन पर विशेष जोर देते हुए अपनी काव्य पंक्तियों के साथ सभी बच्चों अभिभावकों और गणमान्य लोगों में उर्जा का संचार किया। पूर्व ARP श्री इम्तियाज हुसैन जी ने सभी को संबोधित करते हुए बच्चों का उत्साह वर्धन किया। होनहार बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।सभी बच्चों और अभिभावकों के साथ मिलकर सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने बच्चों के शैक्षिक उन्नयन का एक सफल कार्यक्रम का समापन जलपान के साथ कर एक अच्छी पहल प्रस्तुत की।
छत्तीसगढ़: चलित थाना अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने पर 20 हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़: चलित थाना अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने पर 20 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, विजय शंकर नाम से हुई पहचान
उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, फायरिंग के बाद गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: मदर्स डे पर स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल