-
☰
उत्तर प्रदेश: पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार, 10 जून 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का व्यापक निरीक्षण किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार, 10 जून 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, बी.डी. बाजोरिया, एस.डी. इंटर कॉलेज तथा जे.वी. जैन डिग्री कॉलेज सहित प्रमुख परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी प्रणाली, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं प्रशासनिक टीम को निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर पूरी सतर्कता बरती जाए तथा अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया को पूरी तरह नियमों के अनुरूप संपन्न कराया जाए। साथ ही, यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति का अनावश्यक प्रवेश न हो। एसएसपी ने कहा कि परीक्षा को नकल मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पूरे निरीक्षण अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद दिखाई दी और प्रशासन द्वारा परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
झारखण्ड: विकास योजनाओं को मिली मंजूरी, अंबेडकर पार्क व रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को दी गई हरी झंडी
झारखण्ड: विधायक शशिभूषण मेहता ने कोयल अपेरल पार्क का किया निरीक्षण
राजस्थान: बिजली कटौती के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, विभाग कार्यालय का घेराव, व्यवस्था सुधार की मांग
राजस्थान: कोटपुतली मंदिर में पूजा-अर्चना, विकसित भारत संकल्प को लेकर की प्रार्थना