-
☰
उत्तराखंड: IRB-2 मुख्यालय में योग कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया अभ्यास
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: देहरादून श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे आई पी एस सेनानायक, आई०आर०बी० द्वितीय, देहरादून के निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तराखंड: देहरादून श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे आई पी एस सेनानायक, आई०आर०बी० द्वितीय, देहरादून के निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, पंचकर्म एवं क्षारसूत्र विशिष्ट चिकित्सा केन्द्र, झाझरा, देहरादून की वरिष्ठ चिकित्सक डाॅक्टर रेखा त्रिपाठी एवं उनकी टीम द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामान्य योगाभ्यास, उसके लाभों तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली में योग के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। योग विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ कार्यक्षमता, एकाग्रता एवं सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि करता है। इस अवसर पर श्रीमती रेनू लोहानी उपसेनानायक, श्री चक्रधर अन्थवाल उपसेनानायक, श्रीमती रीना राठौर सहायक सेनानायक, श्री सिद्धार्थ कुकरेती शिविरपाल, सूबेदार सैन्य सहायक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
झारखण्ड: विकास योजनाओं को मिली मंजूरी, अंबेडकर पार्क व रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को दी गई हरी झंडी
झारखण्ड: विधायक शशिभूषण मेहता ने कोयल अपेरल पार्क का किया निरीक्षण
राजस्थान: बिजली कटौती के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, विभाग कार्यालय का घेराव, व्यवस्था सुधार की मांग
राजस्थान: कोटपुतली मंदिर में पूजा-अर्चना, विकसित भारत संकल्प को लेकर की प्रार्थना